नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों के बाद एक बड़ा बयान जारी किया है. ट्वीट कर उन्होंने अपनी ‘गलती’ स्वीकार की है. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि मिलकर आत्मचिंतन करें और गलती सुधारें.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं एवं वालंटियर के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. निगम चुनाव के नतीजों के दो दिन बाद उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र जारी किया है.
केजरीवाल ने ट्विटर पर जारी एक पत्र में गलती स्वीकार की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले दो दिनों में मैंने कई वॉलंटियर्स और मतदाताओं से बात की है. सच्चाई यह है कि हमने गलतियां की हैं. हम इन पर आत्मचिंतन करेंगे और उसे सुधारेंगे.
लिखा है 'हम खुद को पहचाने और उठ खड़े हों तथा वापसी करें'
केजरीवाल ने पत्र में साफ लिखा है, अब वक्त आ गया है कि हम अपनी गलतियों को सुधारे, यह करना जरूरी है. हमें चिंतन करना होगा. ऐक्शन लेने की जरूरत है, बहाने बनाने का नहीं.
और पढ़ें:महेश गिरी ने केजरीवाल का उड़ाया मजाक, AAP की हार पर वीडियो पोस्ट किया
हमें फिर से अपने काम में लग जाना चाहिए. केजरीवाल ने आगे कहा, समय-समय पर हम डगमगाए हैं, लेकिन अहम यह होगा कि हम खुद को पहचाने और उठ खड़े हों तथा वापसी करें.गौरतलब है कि इससे पहले जब एमसीडी चुनावों के नतीजे सामने आए थे तो आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम मशीन पर हार का ठीकरा फोड़ा था.
ये भी पढ़ेंं:अरविंद केजरीवाल ने पार्षदों को क्यों दिलाई भगवान की शपथ?
इसके साथ ही नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने साजिश की है. हालांकि, कुछ नेता सामने आए थे और कहा था कि वे अपनी कमी को स्वीकार करते हैं. अब केजरीवाल का यह बयान काफी अहम है क्योंकि उन्होंने कहीं ईवीएम का जिक्र नहीं किया है.
पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से कुमार विश्वास ने शुक्रवार को केजरीवाल पर गलत लोगों को टिकट देने का आरोप तक लगा दिया था. उन्होंने कहा था कि चुनावों में ईवीएम ने नहीं जनता ने हराया है. वहीं पार्टी सांसद भगवंत मान समेत कई और नेताओं ने पार्टी प्रमुख को पार्टी में सुधार की नसीहत दी थी.
source zee news

Post a Comment