उत्तर प्रदेश: नॉनवेज नहीं परोसने पर दूल्हा हुआ नाराज, दुल्हन ने मेहमान संग रचाई शादी

Uttar Pradesh an even effect a ban on illegal slaughterhouses in the wedding show and groom were it serves only vegetarian dishes for dinner that refused to get married at.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध का असर यहां एक शादी में दिखा और दूल्हे ने यह देखकर शादी से इंकार कर दिया कि खाने में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही परोसे जा रहे थे.
पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार (26 अप्रैल) को कुल्हेड़ी गांव में हुयी और मांसाहारी भोजन नहीं परोसे जाने पर बारात नाराज हो गयी. दुल्हन के परिवार ने उन्हें मनाने का प्रयास किया और कहा कि बाजार में मांस की कमी के कारण वे मांसाहारी भोजन नहीं परोस सके.
इस विवाद के हल के लिए तुरंत ही पंचायत की बैठक हुयी लेकिन अंत में दुल्हन ने उस व्यक्ति से शादी करने से इंकार कर दिया. हालांकि दुल्हन के परिवार के लिए इस पूरे घटनाक्रम का अंत सुखद रहा और शादी के मौके पर आए एक अतिथि ने दुल्हन से शादी करने का प्रस्ताव दिया जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि पंचायत ने इस शादी के लिए सहमति दे दी.
उल्लेखनीय है कि अवैध बूचड़खानों पर रोक के बाद उत्तर प्रदेश में भैंस के मांस की कीमतें काफी बढ़ गयी हैं और यह 400 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है जो पहले 150 रुपए प्रति किलोग्राम थी. उधर मटन की कीमत भी 350 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी है.
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget