जय श्री राम से गूंज उठी अयोध्या, मुस्लिम कारसेवक एक ट्रक ईंट लेकर पहुंचे राम मंदिर बनाने

Ayodhya pressed local authorities came in the can when on Thursday (April 20) night arrived Muslim kar forum members slogans of Jai Shri Ram. Chairman of the forum told Khan that they come from Lucknow. Their goal Ram in Ayodhya temple is built.

उत्तर प्रदेश (फैजाबाद): अयोध्या में स्थानीय प्रशासन उस वक्त सकते में आ गया जब गुरुवार (20 अप्रैल) रात वहां पहुंचे मुसलमान कारसेवक मंच के सदस्यों ने जय श्री राम के नारे लगाए.  मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि वे लखनऊ से आये हैं. उनका मकसद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण है. 
मुस्लिम मंच के सदस्यों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए वे सामग्री भी लेकर आए हैं. उन्होंने बताया वे एक ट्रक ईंट से राम मंदिर को बनाने में सहयोग देना चाहते हैं. राष्ट्रीय मुसलिम मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का यह जत्था ईंटों के साथ अधिग्रहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया क्योंकि मंदिर बंद हो चुका था. इसलिए उन्हें (कार सेवकों को) नया घाट की तरफ भेज दिया गया.
रामलला मंदिर बंद होने की वजह से मंच ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से संपर्क किया है. जिसके बाद ईंट से भरे ट्रक को नयाघाट बांध तिराहे पर ले जाया गया. हलांकि बाद में प्रशासन की सलाह पर सभी कारसेवक वहां से चले गये.
इससे पहले गुरुवार की शाम मुस्लिम समाज के लोग यहां पहुंचे और जुलूस की शक्ल में सड़क पर नारे लगाए. मंच के कारसेवकों ने ईंट से भरे ट्रक को पूरे शहर में घुमाया. इस दौरा वे ‘मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ’के नारे भी लगाते रहे. 
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget