चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगा भारत! BCCI ने आखिरी तारीख तक नहीं किया टीम का ऐलान

The Indian Cricket Board (BCCI) on Tuesday (25 April), the only board made that Champions for the trophy while not declaring his team until the deadline on April 25, seven other countries have announced the teams for the tournament.

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार (25 अप्रैल) को एकमात्र बोर्ड बना जिसने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए 25 अप्रैल की समय सीमा तक अपनी टीम घोषित नहीं की जबकि सात अन्य देशों ने टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा कर दी है.
पाकिस्तान ने भी मंगलवार को अपनी टीम घोषित कर दी जो विश्व क्रिकेट की संचालन संस्था को टीमों की सूची सौंपने का आधिकारिक रूप से अंतिम दिन था.
राजस्व में भारी भरकम कटौती सहित कई मुद्दों को लेकर बीसीसीआई का आईसीसी के साथ टकराव चल रहा है और वह पहले ही ब्रिटेन में एक से 18 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता से हटने की धमकी दे चुका है. भारत गत चैम्पियन है.
हालांकि आईसीसी का संविधान निश्चित परिस्थितियों में देशों को समयसीमा के बाद भी टीम की सूची सौंपने की स्वीकृति देता है.
फिलहाल बीसीसीआई टूर्नामेंट से हटने के कड़े कदम के बारे में नहीं सोच रहा, लेकिन बेशक टीम की घोषणा नहीं करने को दबाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.
देर शाम तक बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर समय सीमा में विस्तार की मांग नहीं की है जिसे कई लोग अवज्ञा के रूप में देख सकते हैं.
बीसीसीआई के आला अधिकारियों का मानना है कि टीम का चयन महज औपचारिकता है क्योंकि अधिकांश खिलाड़ियों की जगह पक्की है.
बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने पूछा,‘‘ मुझे एक बात बताओ कि अगर हम टीम पांच मई को भी घोषित करते हैं तो क्या आईसीसी हमें खेलने से रोकेगा. हमारे पास टीम तय है और नाम का ऐलान करना औपचारिकता मात्र है.’’
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget