नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारी हार की ओर जा रही आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ का मसला उठाया है. आप नेता गोपाल राय ने बुधवार (26 अप्रैल) को कहा कि भाजपा की जीत ईवीएम लहर की वजह से हो रही है.
उन्होंने कहा, 'नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत मोदी लहर से नहीं, बल्कि ईवीएम लहर से संभव है.' आप नेता ने भाजपा पर लोकतंत्र का खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है.
गोपाल राय ने भाजपा पर एमसीडी में भ्रष्टाचार करने का आरोप भी मढ़ा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, '10 साल में भाजपा ने एमसीडी में भ्रष्टाचार किया है. लोकतंत्र ईवीएम से चला तो संविधान की आजादी पर खतरा होगा.'
source zee news

Post a Comment