दिल्ली MCD चुनाव: JDU क्लीन बोल्ड, नीतीश के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

The had to suffer defeat the JD Delhi MCD elections. MCD elections Nitish Kumar could not avoid being seized against their candidates despite their tireless efforts and persistent camp. JD Delhi municipal polls has suffered the defeat. JD-U fielded its 96 candidates on 272 seats. Chief Minister Nitish Kumar himself several areas in roadshows and foot march was called to vote from Delhi.

नई दिल्ली: दिल्ली MCD चुनाव में जदयू को करारी शिकस्त झेलनी पड़ीं है. दिल्ली नगर निगम चुनाव में नीतीश कुमार अपने अथक प्रयास और लगातार कैम्प करने के बावजूद भी अपने प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने से नहीं बचा सके. दिल्ली नगर निगम चुनाव में जदयू को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जदयू ने 272 सीटों पर अपने 96 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कई इलाकों में रोड शो और पैदल मार्च कर दिल्लीवासियों से वोट देने की अपील की थी.
और पढ़ें: दिल्ली MCD में BJP ने बनाई जीत की हैट्रिक, AAP दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर
जदयू को मिली करारी हार


View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter


 Follow
Sushil Kumar Modi 
@SushilModi
दिल्ली नगर निगम चुनाव में नीतीश कुमार अपने अथक प्रयास और लगातार कैम्प करने के बावजूद भी अपने प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने से नहीं बचा सके
नगर निगम चुनाव में जदयू के उम्मीदवार बतौर पूजा सिंह को सबसे ज्यादा 2857 वोट मिले हैं. पूजा सिंह ओम विहार वार्ड से पार्टी की उम्मीदवार थीं जबकि सबसे कम वोट रोहिणी के उम्मीदवार सुजत हुसैन को सिर्फ 7 वोट मिले हैं. पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई हैं. सीएम नीतीश कुमार ने बुरारी, संगम विहार और बदरपुर इलाके में रोड शो और पैदल मार्च किया था लेकिन वहां भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. 
और पढ़ें: नगर निगम चुनाव : 26 महीने में ही 26 प्रतिशत वोटरों का आप से हुआ मोहभंग, कांग्रेस को 11% का फायदा
जब्त हो गई उम्मीदवारों की जमानत
संगम विहार में पार्टी की उम्मीदवार राजकुमारी को 2038 वोट मिले हैं जबकि बदरपुर के उम्मीदवार योगेश को सिर्फ 13 वोट मिले. गौरतलब है की पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई है. पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बुरारी, संगम विहार और बदरपुर इलाके में रोड शो के अलावे पैदल मार्च भी किया था. 
कांग्रेस के 92 और आप के 38 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान की बुधवार को हुई मतगणना में भाजपा ने 181 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस के 92 और आम आदमी पार्टी (आप) के 38 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. लगातार तीसरी बार एमसीडी की सत्ता में आई भाजपा के सिर्फ पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है, जबकि 2012 में पिछले चुनाव में भाजपा के 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी. 
कैसे जब्त होती है जमानत?

जब कोई प्रत्याशी कुल पड़े मतों की संख्या का छठा हिस्सा भी नहीं हासिल कर पाता तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल मिलाकर देखा जाए तो दिल्ली के तीनों नगर निगमों के 270 वार्डो से खड़े 2,516 प्रत्याशियों में से 1,790 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. तीनों नगर निगमों में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी भाजपा के ही रहे. पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कृष्णा नगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी संजीव कपूर ने आप प्रत्याशी नवीन गुप्ता को 9,332 मतों के अंतर से मात दी. दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के द्वारका-बी वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने आप प्रत्याशी सुषमा बंसल को 9,886 मतों के अंतर से हराया. उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के सरस्वती विहार वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार ने आप प्रत्याशी देशराज अग्गरवाल को 7,895 मतों के अंतर से मात दी. एसडीएमसी के छतरपुर वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी अनीता तंवर सबसे कम मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाली पार्षद बनीं. अनीता ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि ईडीएमसी के भजनपुरा वार्ड से भाजपा की ही प्रत्याशी गुरजीत कौर ने मात्र 58 मतों के अंतर से जीत हासिल की.
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget