अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी श्रीनगर में गिरफ़्तार, दुख़्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख है अंद्राबी

woman separatist leader Asiya Andrabi was arrested. PTI agency has reported quoting sources. Earlier Andrabi March came in at a time when disputes celebrate Pakistan Day in Srinagar, he unfolded a video.

श्रीनगर: महिला अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीटीआई एजंसी ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. इससे पहले मार्च में अंद्राबी उस वक्त विवादों में आई थी जब श्रीनगर में पाकिस्तान दिवस मनाते हुए उनका एक वीडियो सामने आया था.
ग़ौरतलब है कि आसिया अंद्राबी के ऊपर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं उनके संगठन दुख़्तरान-ए-मिल्लत को कश्मीर में इस्लामी कानून लागू करने और भारत भारत से अलग राष्ट्र बनाने के लिए काम करने वाला संगठन बताया जाता है। हालांकि भारत सरकार इस संगठन को आतंकवादी घोषित कर चुका है. (विस्तृत ख़बर की प्रतीक्षा)
आसिया अंद्राबी ने श्रीनगर में मनाया पाकिस्तान दिवस, लहराया पाकिस्तानी झंडा, गाए भारत विरोधी गीत
मार्च में जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पाकिस्तान दिवस मनाने का यूट्यूब वीडियो सामने आया था. जिसमें अलगाववादी महिला नेता आसिया अंद्राबी का और कुछ बुरका पहनी महिलाएं पाकिस्तान दिवस मना रही थीं.
वीडियो में करीब दो दर्जन महिलाएं दिखाई देती हैं. साथ ही कई सारे पाकिस्तान झंडे दिखाई दे रहे हैं. महिलाएं साथ में एक गीत गा रही हैं जिसमें मोहम्मद बिन कसिम को कश्मीर के बुलाने की बात कही जा रही है. साथ ही में भारतीय सेना, दिल्ली के अत्याचारों की भी बात इस गाने में की जा रही हैं.
23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है. पाकिस्तान इसे गणतंत्रता दिवस या राष्ट्रीय दिवस मानता है. इस दिन पाकिस्तान में विशेष परेड आयोजित होती है. सैन्य पदक बांटे जाते हैं. 
पाकिस्तान के लिए क्यों खास है 23 मार्च
इस दिन का भारतीय इतिहास में भी महत्वपूर्ण स्थान है. सन 1940 में, 22 से 24 मार्च तक लाहौर में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के सत्र चला था. इसी दिन पाकिस्तान के प्रस्ताव की पेशकश की गई थी जिसके आधार पर ही मुस्लिम लीग ने भारत के मुसलमानों के लिये अलग देश बनाने के लिए आंदोलन शुरू किया था.
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget