कपिल शर्मा नहीं, सुनील ग्रोवर हैं श्रद्धा की पसंद, बनना चाहती हैं डॉ. गुलाटी की हाफ गर्लफ्रेंड!

comedian Kapil Sharma and Sunil Grover fights has passed the time for more than a month. Both of these battles if any of the more losses they Kapil Sharma.

नई दिल्ली : कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इन दोनों की लड़ाई में अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वो हैं कपिल शर्मा. 
VIDEO : 100वें एपिसोड के जश्न में छलका कपिल का दर्द, बोले- 'जो नहीं हैं उनका भी शुक्रिया'
'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी गिरने के साथ-साथ कपिल की लोकप्रियता भी कम होती जा रही है. बता दें कि मेलबर्न से मुंबई आ रही फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हाथापाई की थी, जिसके बाद से सुनील ने द कपिल शर्मा शो की शूटिंग बंद कर दी है. सुनील के साथ ही चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल के शो का बॉयकाट कर दिया था.
VIDEO : कॉमेडियन अभिजीत गांगुली का आरोप, 'कपिल शर्मा शो' में चोरी के चुटकुलों से हंसाते हैं
इसके बाद खबरें आई कि कई बॉलीवुड सितारे भी कपिल के शो से किनारा करने लगे हैं. खबरें ये भी आ रही हैं कि चैनल कपिल का शो बंद करके सुनील ग्रोवर का नया शो लाने की फिराक में है. ऐसे में लग रहा है कि कपिल के मुकाबले सुनील की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. कपिल भी अपने शो में ग्रोवर को मिस कर रहे हैं और इस बात का ऐलान उन्होंने नेशनल टीवी पर भी किया. 
सुनील ग्रोवर ने दिया कपिल शर्मा पर बड़ा बयान, कप्पू बोले- नाराज हैं डॉ. गुलाटी
सिर्फ कपिल, सिद्धू और दर्शक ही नहीं, अब तो बॉलीवुड सितारे भी सुनील ग्रोवर को मिस करने लगे हैं और इस बात का सबूत भी है. दरअसल, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर एक मजाक है. इस तस्वीर में श्रद्धा कहती हैं- मैं तुम्हारी हाफ गर्लफ्रेंड बन सकती हूं. इसके नीचे डॉ. मशहूर गुलाटी बने सुनील ग्रोवर की तस्वीर लगी है और वे कह रहे हैं- ऐसा भी कोई करता है क्या. 

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़े को हुए भले ही महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया हो, लेकिन इन दोनों के बीच अब भी कुछ जज्बात बाकी हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर ने दुबई में कपिल शर्मा को लेकर एक बयान दिया था. सुनील ने कहा था कि सुनील ने कहा कि कपिल एक लाजवाब कॉमेडियन हैं. वह पूरे देश को हंसाते हैं. 
वहीं, अब 'द कपिल शर्मा शो' के 100वें एपिसोड के जश्न में कप्पू भी काफी भावुक दिखे. उन्होंने एक बार फिर जाहिर कर दिया कि वे सुनील ग्रोवर को कितना मिस करते हैं. इससे पहले भी शो के दौरान ये कपिल इस बात को कबूल चुके हैं कि उन्हें सुनील ग्रोवर की कमी कितनी खल रही है. 
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget