वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि वह उन से मिलकर सम्मानित महसूस करेंगे. उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण और सैन्य ताकत के प्रदर्शन के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी युद्धपोत कोरियाई प्रायद्वीप में मौजूद हैं.
ट्रंप ने ‘ब्लूमबर्ग’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘अगर उनसे मिलना मेरे लिए उचित होगा तो ऐसा बिल्कुल करूंगा. मैं ऐसा करके सम्मानित महसूस करूंगा.’
उत्तर कोरिया पर चीन का नहीं हो रहा असर
इससे पहले ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग उत्तर कोरिया पर दबाव डाल रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ भी असर नहीं हो रहा है. ट्रंप ने ये बातें प्योंगयांग के एक और मिसाइल परीक्षण करने के कुछ दिन बाद कही. उत्तर कोरिया के मिसाइल के परीक्षण करने से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ गया है.
और पढ़ें : उत्तर कोरिया किसी भी समय कर सकता है परमाणु परीक्षण, कहा- US को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार
ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा, ‘वह (शी) वह करने जा रहे हैं जो उन्हें करना है. लेकिन वह समझते हैं कि हम बहुत खुश नहीं होने जा रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘और मैं आपसे कहूंगा कि शी एक ऐसे व्यक्ति जिसे मैं पसंद करता हूं और जिसका मैं सम्मान करता हूं. मेरा मानना है कि वह उनपर (उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन) भी दबाव डाल रहे हैं. लेकिन अब तक शायद कुछ भी नहीं हुआ है और शायद ऐसा हुआ है. यह एक छोटी सी मिसाइल थी. यह बड़ी मिसाइल नहीं थी. यह परमाणु परीक्षण नहीं था, जिसकी तीन दिन पहले उसके करने की अपेक्षा थी. हम देखेंगे कि क्या होता है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण करता है तो वह खुश नहीं होंगे.
'उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर मैं खुश नहीं होऊंगा'
उन्होंने कहा, ‘अगर वह परमाणु परीक्षण करता है तो मैं खुश नहीं होऊंगा. और मैं आपसे भी कह सकता हूं कि मेरा मानना है कि चीन के राष्ट्रपति जो बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं, वो भी खुश होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता. मेरा मतलब है कि हम देंखगे.’ उनसे उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण करने की स्थिति में सैन्य कार्रवाई की संभावना के बारे में पूछा गया था.
source zee news

Post a Comment