नई दिल्ली : एक वक्त था जब बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थी. सुष्मिता सेन के साथ संबंधों के चलते ही विक्रम भट्ट का तलाक भी हुआ.
हिन्दुस्तान टाइम्स ब्रंच से एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम ने कहा कि सुष्मिता के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उनका बचपन के प्यार अदिति से तलाक हो गया था.
बॉलीबुड के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि सुष्मिता सेन के साथ उनका अफेयर रहा है. हालांकि, विक्रम ने साफ किया कि उनकी आत्महत्या करने की कोशिश के पीछे सुष्मिता नहीं थी. विक्रम ने कहा कि जब उनकी पत्नी अदिती उनसे अलग हुई तो वो इतने दुखी थे कि छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करना चाहते थे.
बता दें कि गुलाम (1998), कसूर (2001) और राज़ (2002) जैसी फ़िल्में बना चुके विक्रम भट्ट ने अदिति से शादी की थी. अदिति उनके बचपन का प्यार थीं. उन दोनों की एक बेटी है, कृष्णा भट्ट.
अदिति उनकी बचपन की दोस्त थी. विक्रम ने कहा, ‘मैं सुष्मिता का सिर्फ बॉयफ्रेंड बन कर रह गया था. उस समय मैं बहुत अवसाद में था. मैं अपनी बेटी को बेहद मिस करता था. मेरी जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी थी. उस समय मेरी फिल्म गुलाम रिलीज होने वाली थी.’
हालांकि, विक्रम ने इंटरव्यू में अपनी बेटी और पत्नी को छोड़ने पर अफसोस जाहिर किया है. विक्रम ने बताया ‘मैं नहीं मानता किसी भी रिश्ते ने मेरी जिंदगी को बर्बाद किया है, मैंने अपनी जिंदगी खुद बर्बाद की है.’
विक्रम ने आगे कहा, 'ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी बर्बादी थी. मुझे उस समय खुद को कमजोर नहीं होने देना चाहिए था. अगर मैं उस समय कमजोर नहीं पड़ता तो आज का समय कुछ और होता. आज जब मैं पीछे का समय देखता हूं तो सोचता हूं कि ये चीजें आपको बहुत कुछ सिखाती हैं.'
विक्रम ने हाल ही में एक नॉवेल ‘ए हैंडफुल ऑफ सनशाइन’ रिलीज किया है, लेकिन विक्रम का कहना है कि यह नॉवेल पूरी तरह से काल्पनिक है. हालांकि उन्होंने यह माना कि इस नॉवेल की मुख्य महिला का किरदार कुछ-कुछ उनकी पूर्व-पत्नी से मिलता है. लेकिन किरदार किस महिला पर आधारित है, इसका खुलासा वह नहीं करना चाहते.
सुष्मिता सेन के बाद विक्रम भट्ट का नाम आमिषा पटेल का साथ भी सुर्खियों में रहा है. विक्रम से जब पूछा गया कि क्या वो अमिषा और सुष्मिता से शादी करना चाहते थे. तो उन्होंने कहा कि वो सुष्मिता और अमीषा दोनों में से किसी से भी शादी नहीं करना चाहते थे.
source zee news

Post a Comment