वॉशिंगटन: ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार (26 अप्रैल) को व्यापार एवं व्यक्तिगत श्रेणियों दोनों में कर की दरों में काफी कमी के जरिये बुधवार (26 अप्रैल) को महत्वपूर्ण कर कटौती की घोषणा की और इसे ‘अमेरिकी इतिहास में हुई सबसे बड़ी कर कटौतियों में से एक’ बताया.
डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन के चुनावी वादे में कर की दर में कटौती करने का वादा शामिल था.
नये कर प्रस्ताव के तहत कॉरपोरेट कर को मौजूदा 35 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करना, व्यक्तिगत कर की दरों में महत्वपूर्ण कटौती करना और मृत्यु कर जैसे कई करों की दर खत्म करना शामिल है.
ट्रंप की कॉरपोरेट कर की दर को 15 प्रतिशत पर लाने की योजना
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की बहुप्रतीक्षित कर सुधार योजना के तहत कॉरपोरेट कर की दर को मौजूदा के अधिकतम 35 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत पर लाने का प्रस्ताव है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने बुधवार (26 अप्रैल) को यह जानकारी दी.
म्यूचिन ने यहां एक परिचर्चा में इस प्रस्ताव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन से मीडिया में 15 प्रतिशत की बात हो रही है. मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि कारोबार कर 15 प्रतिशत होगा.
उन्होंने कहा कि निचली दरों का मकसद छोटी कंपनियों की मदद करना है, अमीरों की नहीं. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस सुधार को संसद के जरिये जल्द से जल्द आगे बढ़ाना चाहता है.
विश्लेषकों का कहना है कि कॉरपोरेट कर की दरों में 20 प्रतिशत अंक की कटौती से एक दशक में राजकोषीय घाटे में 2,000 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है.
न्यूचिन ने कहा कि प्रशासन की योजना अमेरिकियों द्वारा अपनी आय की घोषणा और करों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल करने की है.
source zee news

Post a Comment