'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करेंगे सलमान खान?

Sunil Grover after a fight with Kapil Sharma day with only a no news comes. Sunil Grover and speculation of the falling TRP with return right partner to show "The Kapil Sharma are also being planted.

नई दिल्ली : सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल शर्मा को लेकर रोज ही कोई ना कोई खबर सामने आती है. सुनील ग्रोवर और साथी के शो में वापस ना लौटने के साथ-साथ 'द कपिल शर्मा' की गिरती टीआरपी से कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. 
कपिल शर्मा नहीं, सुनील ग्रोवर हैं श्रद्धा की पसंद, बनना चाहती हैं डॉ. गुलाटी की हाफ गर्लफ्रेंड!
कुछ वक्त पहले खबरें थीं कि कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी के चलते चैनल इस शो को बंद करने के बारे में सोच रहा है. इसके साथ ही ये खबर भी थी कि चैनल सुनील ग्रोवर के शो को कपिल के शो की जगह ला सकता है.
कपिल शर्मा शो में जोक्स चोरी के आरोप पर बोले, कहा- हर चुटकले पर नजर नहीं रख सकते
अब नई खबर आ रही है कि सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस कर सकते हैं. खबर है कि कपिल के शो वाले प्राइम टाइम स्लॉट को सलमान खान टेकओवर कर रहे हैं. इस समय पर आने वाले समय में 'दस का दम आएगा' जिसे सलमान होस्ट करेंगे.
VIDEO : कॉमेडियन अभिजीत गांगुली का आरोप, 'कपिल शर्मा शो' में चोरी के चुटकुलों से हंसाते हैं
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन सलमान के साथ बातचीत कर रही हैं और अगर सब ठीक रहा तो आने वाले दिनों में सबकुछ फाइनल कर लिया जाएगा.
VIDEO : 100वें एपिसोड के जश्न में छलका कपिल का दर्द, बोले- 'जो नहीं हैं उनका भी शुक्रिया'
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सलमान का शो जुलाई से प्रसारित होगा और द कपिल शर्मा शो की जगह ले सकता है. वहीं चैनल कपिल के शो का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने के मूड में नहीं है. टीवी पर रिएलिटी शो बिग बॉस को 7 बार होस्ट करने से सलमान की लोकप्रियता काफी हद तक बढ़ी है.
बता दें कि 'दस का दम'  एक सेलिब्रिटी क्विज शो है, जिसका फॉर्मेट काफी दिलचस्प होता है. सलमान ने 2008 और 2009 में इस शो को होस्ट किया था. आठ सालों के अंतराल बाद वो एक बार फिर इसका तीसरा सीजन लेकर टीवी पर हाजिर होंगे.
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. इन दोनों की लड़ाई में अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वो हैं कपिल शर्मा. 
'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी गिरने के साथ-साथ कपिल की लोकप्रियता भी कम होती जा रही है. बता दें कि मेलबर्न से मुंबई आ रही फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हाथापाई की थी, जिसके बाद से सुनील ने द कपिल शर्मा शो की शूटिंग बंद कर दी है. सुनील के साथ ही चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल के शो का बॉयकाट कर दिया था.
इसके बाद खबरें आई कि कई बॉलीवुड सितारे भी कपिल के शो से किनारा करने लगे हैं. खबरें ये भी आ रही हैं कि चैनल कपिल का शो बंद करके सुनील ग्रोवर का नया शो लाने की फिराक में है. ऐसे में लग रहा है कि कपिल के मुकाबले सुनील की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. कपिल भी अपने शो में ग्रोवर को मिस कर रहे हैं और इस बात का ऐलान उन्होंने नेशनल टीवी पर भी किया. 
source zee news

Post a Comment

News24x7

(c) News24x7

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget