नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बिल्डर्स की बॉडी क्रेडाई (CREDAI) ने बिल्डरों और ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन देने के लिए एक समझौते पर करार किया है. एसबीआई और क्रेडाई ने इस आशय का एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है ताकि रियल एस्टेट सेक्टर में अफोर्डेबल हाउसिंग और ग्रीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के तहत मिलकर काम किया जाए.
इस समझौते की समयावधि तीन साल की है. एक बयान में एसबीआई के प्रबंध निदेशक (नेशनल बैंकिंग ग्रुप) रजनीश कुमार ने कहा- हमने क्रेडाई के साथ एमओयू साइन किया है. इसके तहत क्रेडाई के डेवलपर्स को 10 से 35 बिंदुओं की छूट पर लोन देंगे जबकि मकान खऱीददारों को 10 बिदुओं पर छूट दिये जाएंगे.
क्रेडाई ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया था कि उसके सदस्य 373 अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने वाले हैं जिनमें 2.33 लाख घर होंगे और इसमें 70,000 करोड़ का निवेश होगा.
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई क्रेडाई को अपने राष्ट्रीय बैंकिंग पार्टनर के तौर पर सहयोग देगा और कंस्ट्रक्शन के लिए छूट के साथ धन मुहैया करवाएगा.
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई क्रेडाई को अपने राष्ट्रीय बैंकिंग पार्टनर के तौर पर सहयोग देगा और कंस्ट्रक्शन के लिए छूट के साथ धन मुहैया करवाएगा.
source zee news

Post a Comment